AMU ZHCET Students Get Placements in Temflo Systems
एएमयू के इंजीनियरिंग कालिज के तीन छात्रों का कैम्पस प्लेसमेंट द्वारा टेमफ्लो सिस्टम्स में चयन
अलीगढ़, 21 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अंतिम वर्ष के तीन बीटेक विद्यार्थियों का दिल्ली स्थित टेमफ्लो सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड में कैंपस चयन हुआ है।
चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन तकनीकी एवं योग्यता परीक्षा के बाद तकनीकी तथा मानव संसाधन साक्षात्कार आयोजित किए गए। वर्ष 2026 बैच के 36 विद्यार्थियों ने इसमें पंजीकरण कराया था, जिनमें से अंतिम रूप से तीन विद्यार्थियों का चयन किया गया।
चयनित विद्यार्थियों में विकास शर्मा (कंप्यूटर इंजीनियरिंग), आसिफ अकबर (विद्युत इंजीनियरिंग) तथा शाकिर फैयाज (इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग) शामिल हैं।
भर्ती बोर्ड के सदस्यों ने अपने दौरे के दौरान प्रशिक्षण एवं नियोजन प्रभारी डॉ. मुईना अतहर से मुलाकात की तथा विद्यार्थियों की गुणवत्ता और महाविद्यालय के शैक्षणिक स्तर की सराहना की।
इंजीनियरिंग कालिज के प्राचार्य प्रो. मोहम्मद मुजम्मिल तथा डॉ. मुईना अतहर ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
No comments:
Post a Comment