Friday, March 27, 2026

AMU Law Students Organize Legal Literacy Camp


 Prof. Hashmat Ali Khan, Prof Javed Talib and Prof Zafar with Law Students at the Legal Literacy Camp

AMU Law Students Organize Legal Literacy Camp

ALIGARH, March 25: Final-year students of the Faculty of Law, Aligarh Muslim University (AMU) organized a Legal Literacy Camp with the aim of spreading legal awareness and sensitizing people about their rights.

The programme was presided over by the Dean, Faculty of Law, Prof. Shakeel Ahmed, and coordinated by Prof. Hashmat Ali Khan. Addressing the participants, Prof. Khan highlighted the importance of safeguarding citizens’ rights and emphasized that awareness is essential to prevent exploitation and injustice. He also encouraged students to actively engage in social service.

As part of the camp, students were divided into two groups. One group staged impactful street plays on themes such as “Bias-Free India” and “Awareness against Cyber Fraud,” which helped in educating the public in an engaging manner. The second group visited nearby villages to provide legal guidance and assistance, and spread awareness in the society.

Faculty members, students, and volunteers participated in the programme. The camp served as a valuable practical learning experience for the students and marked a significant step towards promoting legal awareness in the community.

 

Public Relations Office
Aligarh Muslim University

AMU Commemorates Sir Syed Ahmad Khan’s Death Anniversary with Solemn Observance

 



AMU Commemorates Sir Syed Ahmad Khan’s Death Anniversary with Solemn Observance

ALIGARH, March 27: Aligarh Muslim University (AMU) paid homage to its founder, Sir Syed Ahmad Khan, on his 128th death anniversary with solemn observances marked by Quran Khwani at the Jama Masjid and floral tributes at his Mazar.

The ceremony brought together senior university officials, faculty members, students and staff, who gathered to honour the legacy of a visionary reformer whose ideas laid the foundation of modern education among Indian Muslims.

Remembered as a pioneering architect of educational and social transformation, Sir Syed championed the cause of scientific temper and rational inquiry at a time of deep socio-political transition. Through the establishment of the Muhammadan Anglo-Oriental College, he initiated a movement that evolved into Aligarh Muslim University, shaping generations of scholars and leaders.

His contributions extended beyond education to fostering communal harmony and intellectual awakening. His enduring vision of blending tradition with modernity continues to define the academic and cultural ethos of the university.

Paying tribute, AMU Vice Chancellor Prof. Naima Khatoon said that Sir Syed’s legacy remains deeply relevant in contemporary times, inspiring institutions to pursue knowledge with purpose and social responsibility.

Pro Vice Chancellor Prof. M. Mohsin Khan noted that Sir Syed’s emphasis on modern education and progressive thought continues to guide the university’s academic mission and outreach.

AMU Registrar Prof. Aasim Zafar, Proctor Prof. Mohammad Naved Khan, Dean Students’ Welfare Prof. Athar Ansari, CEC Coordinator Prof. M Rizwan Khan, Member-in-Charge PRO Prof. Vibha Sharma, University Librarian Prof. Nishat Fatima, Finance Officer Mr. Noorus Salam, Provost Sir Syed Hall (South), Dr. Abdul Rauf, Provost Sir Syed Hall (North), Dr. Mohd Jahangir Sabbir Khan, PRO AMU Mr. Omar S Peerzada, along with other officials, also paid their respects.

 

एएमयू में सर सैयद अहमद खान की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई


 



एएमयू में सर सैयद अहमद खान की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई

अलीगढ़, 27 मार्चः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने अपने संस्थापक सर सैयद अहमद खान की 128वीं पुण्यतिथि पर जामा मस्जिद में कुरानख्वानी और उनके मजार पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. नइमा खातूनसहकुलपति प्रो. एम मोहसिन खान सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारीशिक्षकछात्र और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और उस दूरदर्शी सुधारक की विरासत को नमन कियाजिनके विचारों ने भारतीय मुसलमानों में आधुनिक शिक्षा की नींव रखी।

सर सैयद को शैक्षिक और सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने गहरे सामाजिक-राजनीतिक बदलाव के दौर में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और तार्किक सोच को बढ़ावा दिया। मोहम्मडन एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज की स्थापना के माध्यम से उन्होंने एक ऐसे आंदोलन की शुरुआत कीजो आगे चलकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में विकसित हुआ और जिसने अनेक पीढ़ियों के विद्वानों और नेताओं को तैयार किया।

शिक्षा के अलावा उन्होंने सामाजिक सद्भाव और बौद्धिक जागरूकता को भी बढ़ावा दिया। परंपरा और आधुनिकता के समन्वय की उनकी दूरदर्शी सोच आज भी विश्वविद्यालय के शैक्षिक और सांस्कृतिक स्वरूप को परिभाषित करती है।

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कुलपति प्रो. नइमा खातून ने कहा कि सर सैयद की विरासत आज भी अत्यंत प्रासंगिक है और संस्थानों को उद्देश्यपूर्ण ज्ञान और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

सहकुलपति प्रो. एम. मोहसिन खान ने कहा कि आधुनिक शिक्षा और प्रगतिशील विचारों पर सर सैयद का जोर आज भी विश्वविद्यालय के शैक्षणिक मिशन और विस्तार कार्यों का मार्गदर्शन करता है।

इस अवसर पर एएमयू के रजिस्ट्रार प्रो. आसिम जफरप्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद खानडीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. एम अतहर अंसारीसीईसी कोआर्डीनेटर प्रो. एम रिजवान खानसदस्य प्रभारी जनसंपर्क कार्यालय प्रो. विभा शर्माप्रिंसिपल वीमेंस कॉलेज प्रो. मसूद अनवर अलवीप्रोवोस्ट सर सैयद हॉल (दक्षिण) डॉ. अब्दुल रऊफप्रोवोस्ट सर सैयद हॉल (उत्तर) डॉ. मोहम्मद जहांगीर सब्बीर खानविश्वविद्यालय लाइब्रेरियन प्रो. निशात फातिमावित्त अधिकारी नूरुस सलाम सहित अन्य अधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

AMU Marks World Tuberculosis Day with Awareness Skit at Jawan CHC

 


Prof Uzma Iram with Resident  Doctor and others World Tuberculosis Day with Awareness Skit 

AMU Marks World Tuberculosis Day with Awareness Skit at Jawan 

         The Department of Community Medicine, Jawaharlal Nehru Medical College, Aligarh Muslim University, organized an awareness programme on World Tuberculosis Day 2026 at the Community Health Centre (CHC), Jawan.

The event aimed to raise awareness about tuberculosis (TB) through a Nukkad Natak (street play) highlighting symptoms, prevention, early diagnosis, and the importance of completing treatment. Conducted under the guidance of Prof. Uzma Eram, the programme saw active participation from postgraduate students, interns, and healthcare staff.

In her address, Prof. Eram emphasized the significance of early detection and treatment, while Dr. Shaista Perveen discussed common myths, rising incidence, and preventive measures. The skit, based on the theme “Yes! We Can End TB,” portrayed the consequences of neglecting symptoms due to stigma and lack of awareness, while underlining the role of healthcare workers in timely intervention under the National TB Elimination Programme (NTEP).

Key messages included the importance of sputum testing, free diagnostic and treatment facilities at government centres, adherence to the full course of medication, and the need to eliminate stigma. Preventive practices such as cough etiquette, proper ventilation, and a nutritious diet were also highlighted.

The programme concluded with a “TB-Free India” pledge by participants, reinforcing collective responsibility. Dr. Ankit, Incharge CHC Jawan, informed attendees about free services under NTEP and encouraged community support initiatives.

The initiative effectively engaged the local community and served as a meaningful step toward strengthening awareness and advancing the goal of TB elimination.

Public Relations Office
Aligarh Muslim University

Tuesday, March 24, 2026

Professor Qazi Ehsan Ali addressing the brain storming session at KGMU Lucknow


 Professor Qazi Ehsan Ali addressing the brain storming session at KGMU Lucknow

एएमयू के प्रोफेसर ने राज्य स्तरीय सत्र में ट्रॉमा और इमरजेंसी के समेकित प्रबंधन की आवश्यकता पर बल दिया
अलीगढ़, 24 मार्चः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज के एनेस्थेसियोलॉजी एवं क्रिटिकल केयर विभाग के प्रोफेसर क़ाज़ी एहसान अली ने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के “ट्रॉमा टास्क फोर्स” द्वारा आयोजित एक ब्रेनस्टॉर्मिंग सत्र में अपने विचार प्रस्तुत किए।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश सरकार, राज्य में ट्रॉमा और इमरजेंसी सेवाओं को समयबद्ध तरीके से मजबूत करने के प्रयास कर रही है। इस इस संबंध में एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है।
ब्रेनस्टॉर्मिंग सत्र में मुख्य रूप से यह चर्चा हुई कि क्या केवल स्वतंत्र ट्रॉमा केंद्र पर्याप्त होंगे, या पूरे राज्य में ट्रॉमा और इमरजेंसी सेवाओं के समेकित मॉडल की स्थापना की जानी चाहिए, साथ ही मौजूदा सुविधाओं को लेवल 1 ट्रॉमा सेंटर में अपग्रेड और सुसज्जित किया जाना चाहिए।
प्रोफेसर अली ने ट्रॉमा और इमरजेंसी मेडिसिन के समेकित कार्यप्रणाली को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि इस दृष्टिकोण से संसाधनों की अनावश्यक दोहराव को कम किया जा सकता है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि गंभीर स्थिति वाले मरीजों का तुरंत इलाज किया जाना चाहिए, चाहे वे ट्रॉमा के शिकार हों या अन्य मेडिकल या सर्जिकल इमरजेंसी में हों। प्रारंभिक इमरजेंसी उपचार के बाद मरीजों को ट्रायेज किया जाता है और आवश्यकतानुसार संबंधित विशेषज्ञ के पास भेजा जाता है।
सत्र के दौरान देशभर के विशेषज्ञों ने भी इमरजेंसी मेडिसिन के समर्पित विभागों की स्थापना की आवश्यकता पर बल दिया।

Union Minister Shri Chirag Paswan inaugurates National Conference on ‘Eco-Inclusive Packaging in Food Processing


CHIRAGH PASWAN MINISTER


 Union Minister Shri Chirag Paswan inaugurates National Conference on ‘Eco-Inclusive Packaging in Food Processing’ at Jamia Millia Islamia; Calls for stronger collaboration between industry, regulatory bodies and research institutions

केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया में इको-इनक्लूसिव पैकेजिंग इन फूड प्रोसेसिंगपर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन कियाइंडस्ट्रीरेगुलेटरी बॉडीज़ और रिसर्च इंस्टीट्यूशंस के बीच मजबूत सहयोग का किया आह्वान

भारत सरकार के माननीय केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री चिराग पासवान ने आज जामिया मिल्लिया इस्लामिया के अंसारी ऑडिटोरियम में 'खाद्य प्रसंस्करण में इको-इनक्लूसिव पैकेजिंग इन फ़ूड प्रोसेसिंग: ब्रिजिंग सस्टेनेबिलिटी, जेंडर एंड इनोवेशन’ विषय पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) के कुलपति प्रो. मजहर आसिफ़ और रजिस्ट्रार प्रो. मो. महताब आलम रिज़वी भी उपस्थित थे। इस राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन जामिया मिल्लिया इस्लामिया के 'सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ सोशल इनक्लूजन' (CSSI) द्वाराखाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय (MoFPI) और 'राष्ट्रीय उर्दू भाषा संवर्धन परिषद' (NCPUL) के सहयोग से किया गया है। इस एक दिवसीय सम्मेलन में देश भर से 300 से अधिक NGO ने भाग लियाजिसमें तीन तकनीकी सत्र शामिल थे। 

उद्घाटन सत्र की शुरुआत NCC कैडेट्स द्वारा दिये गए औपचारिक 'क्वार्टर गार्ड ऑफ ऑनरके साथ हुईजिसने कार्यक्रम को एक औपचारिक गरिमा प्रदान की। मंच पर उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में डॉ. आभा रानी सिंह (IRS), अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशकराष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम (NMDFC), अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालयभारत सरकारऔर डॉ. एम. जे. खानचेयरमैन एमेरिटसइंडियन चैंबर ऑफ फूड एंड एग्रीकल्चर तथा प्रो. तनूजा, मानद निदेशक सीएसएसआई, जेएमआई शामिल थे।

यह कहते हुए कि उन्हें "एक ऐसे विश्वविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों के बीच उपस्थित होकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही हैजिसे किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है" और यह कि "यदि उन्हें अवसर मिला होतातो वे भी जामिया के छात्र बनना पसंद करते"माननीय केंद्रीय मंत्री श्री पासवान ने अपने उद्घाटन भाषण में इस क्षेत्र में सतत खाद्य प्रसंस्करणपर्यावरण-अनुकूल पैकेजिंग और समावेशी नवाचार के प्रति सरकार की पहलों और दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग न केवल भारत के भीतर खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने मेंबल्कि दुनियाभर के देशों में उपभोक्ताओं तक पौष्टिक और उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य उत्पाद पहुँचाने में भी एक अहम भूमिका निभाएगा।

श्री पासवान ने कहा कि हरित क्रांति ने यह सुनिश्चित किया कि भारत में अनाज का अतिरिक्त उत्पादन शुरू होलेकिन आज की ज़रूरत है कि "इस मात्रा को मूल्य में बदला जाए"। खाद्य प्रसंस्करण और कृषि क्षेत्र में गुणवत्ता के महत्वसाथ ही वैश्विक मानकों और गुणवत्ता आश्वासन की अहमियत पर ज़ोर देते हुएमाननीय मंत्री ने कहा कि इस उद्योग को 'विकसित भारत 2047' के विज़न के साथ खुद को जोड़ना होगा। "पिछले 11 वर्षों में भारत सरकार से इस क्षेत्र को जिस तरह का ध्यान मिला हैवह अभूतपूर्व है। सरकार इस क्षेत्र में FDI (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश) लाने में सफल रहीजिसकी कमी अब तक महसूस की जा रही थी।" श्री पासवान ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विज़न- भारत को "वैश्विक खाद्य टोकरी" (Global Food Basket) बनाने के विज़न को दोहराया और कहा कि हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना होना चाहिए कि दुनिया भर में हर डाइनिंग टेबल पर कम से कम एक 'मेड इन इंडियाखाद्य पदार्थ परोसा जाए।

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और इसके विभिन्न क्षेत्रों में गुणवत्ता के महत्व पर जोर देते हुएमाननीय मंत्री श्री पासवान ने आगाह किया कि किसी अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह पर अस्वीकृत (रिजेक्ट) हुआ एक भी कंसाइनमेंट भारत की सावधानीपूर्वक बनाई गई छवि को नुकसान पहुंचा सकता है। उनके मंत्रालय और सभी हितधारकों का लक्ष्य ऐसी प्रतिष्ठा बनाना होना चाहिएजिसके बारे में यह कहा जाए कि "अगर कोई चीज़ भारत से आई हैतो वह निश्चित रूप से बहुत उच्च गुणवत्ता की होगी।"

केंद्रीय मंत्री ने उद्योगनियामक निकायों और जेएमआई जैसे अनुसंधान संस्थानों के बीच मजबूत सहयोग बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में विकास की अपार संभावनाएं हैंविशेष रूप से 'आत्मनिर्भर भारत अभियानके तहत PMFME जैसी प्रभावशाली योजनाओं के कारण। इसलिएश्री पासवान ने छात्रों से इस क्षेत्र में उभरते अवसरों का लाभ उठाने और इसमें सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय और यह योजना आवश्यक सहयोग और सही माहौल प्रदान करेगीताकि भविष्य के उद्यमीविशेष रूप से युवाछोटे पैमाने के उद्यमियों से आगे बढ़कर सूक्ष्ममध्यम और अंततः बड़े पैमाने के उद्यमी बन सकें और उद्योग के अग्रणी नेता के रूप में उभर सकें। श्री पासवान ने कहा, "यह युवा ही हैं जो 'विकसित भारत 2047' के विज़न को साकार करेंगेक्योंकि हम 21वीं सदी की उस अगली तिमाही में प्रवेश कर रहे हैंजिसमें वर्ष 2047 आता है।" उन्होंने जेएमआई के युवाओं और छात्रों से अपने सपनों का पीछा करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के मामले में अत्यंत महत्वाकांक्षी बनने का आग्रह कियाक्योंकि वे ही देश का भविष्य हैं।

यह कहते हुए कि भोजन की बर्बादी की चुनौती को तत्काल हल करने की आवश्यकता हैश्री पासवान ने श्रोताओं को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होने और ऐसी प्रथाओं व पैकेजिंग सामग्री को अपनाने की आवश्यकता याद दिलाई जो पृथ्वी के नाजुक इकोसिस्टम के लिए हानिकारक न होंक्योंकि हम सभी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि "हम अपनी भावी पीढ़ियों को धरती माँ उसी स्थिति में लौटाएँजिस स्थिति में हमने इसे अपने पूर्वजों से विरासत में पाया था।"

अपने संबोधन मेंजेएमआई के कुलपति प्रो. मज़हर आसिफ़ ने शिक्षा जगतसरकार और उद्योग के बीच सहयोगात्मक प्रयासों के माध्यम से स्थिरता और समावेश को बढ़ावा देने में उच्च शिक्षा संस्थानों की भूमिका पर ज़ोर दियाऔर बताया कि जामिया जैसे अनुसंधान संस्थान इसमें कितनी बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। प्रो. आसिफ़ ने कहा कि 'चिरागपासवान नाम ज्ञाननूरइल्म और आशा का प्रतीक हैऔर उन्होंने केंद्रीय मंत्री को उस बेहतरीन काम के लिए बधाई दी जो वह और उनका मंत्रालय देश के किसानों तथा कृषि व खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए कर रहे हैं। केले और केले के फूलोंबाँस की कोंपलों और कटहल के उदाहरण देते हुएजिनमें यदि सही ढंग से उपयोग किया जाए तो प्रसंस्करण और विपणन की अपार क्षमता हैप्रो. आसिफ़ ने छोटे गाँवों के किसानों तक नवीनतम नवाचारों और तकनीकी जानकारी पहुँचाने की आवश्यकता पर ज़ोर दियाताकि इसका लाभ केवल बड़े शहरों और बड़े पैमाने के किसानों तक ही सीमित न रह जाए।

अपने संबोधन मेंजेएमआई के रजिस्ट्रार प्रो. मो. महताब आलम रिज़वी ने भारत में खाद्य प्रसंस्करण के बढ़ते क्षेत्र में अंतर्विषयक संवाद और नीति-प्रासंगिक अनुसंधान को बढ़ावा देने के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि युवा और अत्यंत ओजस्वी केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान के नेतृत्व मेंजिनमें अपने पितामहान नेता और प्रख्यात राजनेता श्री राम विलास पासवान जी की तरह ही अपनी जड़ों से जुड़ावविनम्रता और दूरदृष्टि कूट-कूटकर भरी हैमंत्रालय भारत के पोषण पारिस्थितिकी तंत्र को एक सुदृढ़ और आत्मनिर्भर व्यवस्था के रूप में पुनर्परिभाषित करने के लिए तत्पर है। यह बताते हुए कि पिछले 11 वर्षों में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र ने प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की हैप्रो. रिज़वी ने कहा कि जेएमआई खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के अंतर्गत अनुसंधान और शिक्षण संबंधी गतिविधियों में मंत्रालय के साथ सहयोग करने के लिए उत्सुक है।

स्वागत भाषण देते हुएअकादमिक मामलों की डीन और CSSI की कार्यवाहक निदेशक प्रो. तनुजा ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में सतत और समावेशी दृष्टिकोणों के महत्व पर प्रकाश डालाऔर विशेष रूप से जेंडरनवाचार तथा पर्यावरणीय उत्तरदायित्व के अंतर्संबंधों पर ज़ोर दिया। सत्र का समापन संयोजक डॉ. अरविंद कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआजिसके बाद राष्ट्रगान हुआइसके साथ ही उद्घाटन समारोह की कार्यवाही संपन्न हुई।

प्रोफेसर साइमा सईद

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

 


Friday, March 20, 2026

EID MUBARAK

   


                                                        EID MUBARAK

A SPIRITUALLY FULFILLING And BLESSED  EID

          WISHING YOU  and YOUR FAMILY                       May this sacred time strengthen your FAITH,                                                                    inspire COMPASSION,                                                                               and open doors to HAPPINESS                                                                                   and PROSPERITY.                                                                                                                                                                         BEST 3 EID MESSAGE 





EID MUBARAK                           SEWA TRUST FAMILY

MAHTAB MASOOD & FARHEEN RASUL                                                           BUSHRA MASOOD & SHAIKH RAEES                                                                           SHOEB MASOOD & ANAM AFTAB                                             SALMAN MASOOD & YUMNA                                                        SABOOR MASOOD & SAMAN KHAN                                                         SAUD MASOOD & SHAHNA HUSAIN                                                                                 DR. MASOOD AHMAD

Thursday, March 19, 2026

JMI Professor receives prestigious DBT grant of Rs. 805 Lakh to investigate weight loss mechanisms


 Prof. Md. Imtiyaz Hassan

JMI Professor receives prestigious DBT grant of Rs. 805 Lakh to investigate weight loss mechanisms in Indian Head and Neck Cancer Patients

जामिया के प्रोफेसर को मिलासिर और गर्दन कैंसर के भारतीय मरीज़ों में वेट लॉस कारणों की जाँच के लिए 805 लाख रुपये का प्रतिष्ठित DBT ग्रांट

 

जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) के एक प्रतिष्ठित स्ट्रक्चरल बायोलॉजिस्ट और अकादमिक लीडरप्रो. मो. इम्तियाज़ हसन को भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग (DBT) द्वारा 805 लाख रुपये का प्रतिष्ठित अनुदान प्रदान किया गया है। DBT की एक विशेष पहल के तहत मिली यह फंडिंगभारतीय विज्ञान संस्थान (Indian Institute of Science) और कैंसर अनुसंधान के अग्रणी संस्थानों के साथ साझेदारी मेंसिर और गर्दन के कैंसर (HNC) के भारतीय रोगियों में 'कैंसर कैकेक्सिया' (cancer cachexia) की प्रक्रियाओं को समझने के लिए एक अभूतपूर्व सहयोगी परियोजना का समर्थन करती है।

 

कैंसर कैकेक्सिया एक विनाशकारी सिंड्रोम हैजिसकी विशेषताएँ हैं- वज़न में भारी कमीमांसपेशियों का क्षरणपुरानी सूजन और जीवन की गुणवत्ता में गिरावटयह लगभग 70% HNC रोगियों को प्रभावित करता है। इस परियोजना का उद्देश्य एक एकीकृत, 'मल्टी-ओमिक्स' (multi-omics) दृष्टिकोण के माध्यम से नए बायोमार्कर और चिकित्सीय उपायों की पहचान करना है। शोधकर्ता मोलेक्युलर कारकों और मनोसामाजिक पहलुओं का पता लगाने के लिए 'हाई-थ्रूपुट ट्रांसक्रिप्टोमिक्स', 'मेटाबोलोमिक्स', 'माइक्रोबायोम प्रोफाइलिंग', 'DNA मरम्मत मार्ग विश्लेषणऔर 'न्यूरोबिहेवियरल मूल्यांकनजैसी तकनीकों का उपयोग करेंगे। इसके साथ हीशीघ्र निदान और व्यक्तिगतचरण-विशिष्ट उपचारों के लिए 'सेल लाइन्स', 'पशु मॉडलोंऔर 'रोगी-व्युत्पन्न ज़ेनोग्राफ्टका उपयोग करके समानांतर कार्यात्मक सत्यापन भी किया जाएगा।

 

यह परियोजना व्यापक और अत्याधुनिक जांच करने के लिए कई अग्रणी संस्थानों को एक साथ लाती हैजिनमें: भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरुडॉ. बी. बोरूआ कैंसर संस्थान गुवाहाटीमैसूर विश्वविद्यालय, HCG कैंसर अस्पताल बेंगलुरु और जैव सूचना विज्ञान एवं अनुप्रयुक्त जैव प्रौद्योगिकी संस्थान (IBAB) बेंगलुरु शामिल हैं ।

 

प्रो. हसन को यह परियोजना कैंसर जीव विज्ञान और दवा खोज (drug discovery) के क्षेत्र में उनकी विश्व-स्तरीय विशेषज्ञता के कारण प्रदान की गई है। शीर्ष पत्रिकाओं में 600 से अधिक प्रकाशनों25,500 से अधिक उद्धरणों (citations) और 75 के 'h-इंडेक्सवाले एक अत्यंत सक्रिय वैज्ञानिक के रूप मेंउन्होंने कैंसर और न्यूरोडीजेनेरेटिव रोगों पर 20 से अधिक सरकारी वित्तपोषित परियोजनाओं का नेतृत्व किया है। उन गिने-चुने भारतीय वैज्ञानिकों में से एकजिन्हें रॉयल सोसाइटी ऑफ़ केमिस्ट्री और रॉयल सोसाइटी ऑफ़ बायोलॉजीदोनों का फेलो चुना गया हैप्रो. हसन जामिया मिल्लिया इस्लामिया में इंटरडिसिप्लिनरी इनोवेशन को बढ़ावा देते हैंऔर बायोमेडिकल उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देते हैं।

 

"यह ग्रांट भारतीय HNC मरीज़ों की एक गंभीर और खास ज़रूरत को पूरा करने की हमारी टीम की क्षमता पर DBT के भरोसे को दिखाता है," प्रो. हसन ने कहा। "कैशेक्सिया के छिपे हुए तंत्रों को उजागर करकेहमारा लक्ष्य प्रिसिजन मेडिसिन के ज़रिए मरीज़ों के इलाज के नतीजों में बदलाव लाना है।"

 

यह ऐतिहासिक ग्रांट भारत में बायोमेडिकल रिसर्च को आगे बढ़ाने में प्रो. हसन की अहम भूमिका को उजागर करता हैऔर कैंसर से जुड़ी जटिलताओं में मौजूद गंभीर कमियों को दूर करने के लिए सहयोगीउच्च-प्रभाव वाले विज्ञान के प्रति DBT की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। यह जेएमआई और उसके सहयोगियों को भारतीय संदर्भ में ऑन्कोलॉजी देखभाल के सबसे चुनौतीपूर्ण पहलुओं में से एक के लिए अभिनव समाधानों में सबसे आगे रखता है। यह प्रोजेक्ट भारत के कैंसर अनुसंधान परिदृश्य को आगे बढ़ाने का वादा करता हैऔर HNC से जुड़े कैशेक्सिया से जूझ रहे लाखों लोगों के लिए उम्मीद की किरण जगाता है।

 

प्रो. साइमा सईद

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

Popular Posts