Prof. Naima Khatoon, Prof. Athar Ansari, Prof. Naseem Ahmad, Prof. Ikram Hussain, Dr. Mohammad Tahir and Dr. Md. Arif Khan during the 31st Orientation Programme for New MSW Students
Social Work Department Holds 31st Orientation Programme
समाज कार्य विभाग ने नए एमएसडब्ल्यू विद्यार्थियों के लिए 31वां इंडाक्शन कार्यक्रम आयोजित किया
अलीगढ़, 21 सितंबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग ने कला संकाय के लाउंज में एमएसडब्ल्यू प्रथम सेमेस्टर के नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए 31वें इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। 21 से 28 सितंबर तक चलने वाले इस सप्ताह भर के कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय और विभाग के शैक्षणिक वातावरण, उपलब्ध अवसरों तथा व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास के महत्व से परिचित कराना है।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एएमयू की कुलपति प्रो. नइमा खातून ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में प्रवेश पर बधाई दी और विभाग की उपलब्धियों की सराहना की। विभाग में शिक्षक के रूप में अपने जुड़ाव को याद करते हुए उन्होंने इसे विश्वविद्यालय का प्रमुख विभाग बताया।
उन्होंने समाज कार्य शिक्षा में रोजगार की व्यापक संभावनाओं पर जोर देते हुए विभाग की जनसंपर्क गतिविधियों, देश-विदेश के विश्वविद्यालयों के साथ सहयोग तथा शोध परियोजनाओं की सराहना की। उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों से विभाग को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए प्रयास जारी रखने का आह्वान किया।
प्रो. नइमा खातून ने विद्यार्थियों को अपने व्यक्तित्व के समग्र विकास पर ध्यान देने और एएमयू में मिले समय का भरपूर उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने विश्वविद्यालय की परंपरा ‘शिक्षा के साथ तरबियत का उल्लेख करते हुए शिक्षा के साथ नैतिक और व्यक्तिगत विकास को भी महत्वपूर्ण बताया तथा विद्यार्थियों से भटकाव से बचते हुए अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने को कहा।
विशिष्ट अतिथि और छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एम. अतहर अंसारी ने समाज में समाज कार्यकर्ताओं के योगदान को रेखांकित किया और विभाग के कार्यों की सराहना की। उन्होंने पोलियो उन्मूलन अभियान में सामुदायिक चिकित्सा विभाग, यूनिसेफ और समाज कार्य विभाग के सहयोग को याद करते हुए विद्यार्थियों से समर्पण, प्रेरणा, मानवता और अच्छे श्रोता बनने के गुण विकसित करने का आह्वान किया।
उन्होंने विद्यार्थियों को अपने समग्र विकास के लिए विश्वविद्यालय के विभिन्न क्लबों और रुचि क्लबों से जुड़ने तथा अध्ययन, पुस्तकालय, रुचियों और खेलों में समय का उपयोग करने की सलाह दी।
विभाग के सेवानिवृत्त अध्यक्ष प्रो. नसीम अहमद ने विभाग की शैक्षणिक प्रतिष्ठा और एएमयू की संस्कृति को बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सामुदायिक सहभागिता, कौशल विकास, शोध परियोजनाओं और रोजगार के बेहतर अवसरों पर ध्यान देने की बात कही। उन्होंने विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमि से आए विद्यार्थियों को अभिमुखीकरण कार्यक्रम का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।
No comments:
Post a Comment