Hindi Diwas Celebrated at Ahmadi School for the Visually Challenged
अहमदी स्कूल में मनाया गया हिंदी दिवस
अलीगढ़, 22 सितंबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अहमदी स्कूल फॉर द विजुअली चैलेंज्ड में हिंदी भाषा के महत्व और उसकी समृद्ध भाषाई एवं सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हिंदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्रों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यवाहक प्रधानाचार्य सैयद एहतशाम अकबर ने हिंदी को संवाद, साहित्य और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति की महत्वपूर्ण भाषा बताते हुए विद्यार्थियों से हिंदी पर गर्व करने तथा हिंदी पढ़ने, बोलने और सीखने में अधिक रुचि लेने का आह्वान किया।
संगीत शिक्षक सिराजुद्दीन की विशेष संगीतमय प्रस्तुति ने कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग प्रदान किया।
कक्षा सात की छात्रा गौरी चैधरी ने हिंदी दिवस के महत्व पर भाषण दिया। उन्होंने लोगों को जोड़ने, संवाद को मजबूत बनाने और सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखने में हिंदी की भूमिका पर प्रकाश डाला।
इरम फातिमा ने हिंदी भाषा, साहित्य और संस्कृति पर रोचक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को मनोरंजक तरीके से सीखने का अवसर मिला।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने हिंदी दिवस की शपथ भी ली।
कार्यक्रम का आयोजन और समन्वय बुशरा अब्बासी और नुदरत जहां ने किया।
----------------------------
No comments:
Post a Comment