z प्रै स विज्ञप्ति
| 8:54 AM (12 hours ago) | |||
| ||||
ज्ञान, प्रतियोगिता और मनोरंजन से सजी शाम में हुआ क्विजोटिक क्विज कार्यक्रम
22 सितंबर 2026ः क्विजोटिक एवं ला शेफ के संयुक्त तत्वाधान में ला शेफ परिसर में एक रोचक एवं ज्ञानवर्धक क्विज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर आधारित प्रश्नों के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी ज्ञान क्षमता का प्रदर्शन किया और उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।कार्यक्रम की शुरुआत क्विज के पहले राउंड से हुई, जिसमें प्रतिभागियों से विभिन्न विषयों से जुड़े रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रश्न पूछे गए। इसके बाद कार्यक्रम में जुड़े विभिन्न सहयोगी एवं प्रायोजक ब्रांड्स के प्रतिनिधियों द्वारा अपने ब्रांड और पहलों के बारे में जानकारी साझा की गई। इस दौरान ला शेफ, लिंटॉन्ग, स्टडी हब, कल्टिवेट बाय स्टिककनेक्ट, स्टोर89 एवं इनफिनिटी फैशन्स सहित सहयोगी संस्थाओं की सहभागिता रही।
प्रायोजकों एवं सहयोगी संस्थाओं के योगदान को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्हें अपने ब्रांड, सेवाओं एवं पहलों को प्रतिभागियों के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर मिला।
कार्यक्रम के अगले चरण में क्विज का दूसरा राउंड आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों के लिए नाश्ते एवं जलपान की भी व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम का समापन अबीर इमरान की संगीतमय प्रस्तुति के साथ हुआ। उनकी प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मनोरंजन और संगीत का सुंदर रंग जोड़ दिया।
ज्ञान, प्रतियोगिता, ब्रांड सहभागिता, मनोरंजन और संगीत के शानदार संयोजन के साथ ला शेफ में आयोजित क्विजोटिक का यह कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।

No comments:
Post a Comment