Saturday, June 20, 2026

20 AMU RCA Students Qualify UPSC Civil Services Preliminary Examination 2026


20 AMU RCA Students Qualify UPSC Civil Services Preliminary Examination 2026 

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 में आरसीए के 20 छात्र सफल

अलीगढ़, 19 जूनः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी (आरसीए) के छात्रों ने ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 में सफलता हासिल की है।

आरसीए के निदेशक प्रो. मोहम्मद हसन ने इस उपलब्धि को छात्रों की कड़ी मेहनत और अकादमी द्वारा प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण कोचिंग, मार्गदर्शन एवं शैक्षणिक सहयोग का परिणाम बताया। सहायक निदेशक डॉ. मोहम्मद फिरोज अहमद, डॉ. आले इमरान तथा डॉ. रबाब खान ने भी सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं।

प्रारंभिक परीक्षा के उत्साहजनक परिणामों के बाद आरसीए ने यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 के लिए विशेष गहन कोचिंग कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम में कक्षा शिक्षण, उत्तर लेखन अभ्यास, निबंध लेखन मार्गदर्शन, व्यक्तिगत मेंटरशिप तथा सुनियोजित टेस्ट सीरीज शामिल हैं।

अकादमी ने उन अन्य अभ्यर्थियों से भी आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है और मुख्य परीक्षा की विशेष कोचिंग एवं टेस्ट सीरीज कार्यक्रम से जुड़ना चाहते हैं।

No comments:

Popular Posts