Saturday, June 13, 2026

Thirty-Three ZHCET Students Selected for Internship Through Campus Placement Drive


Thirty-Three ZHCET Students Selected for Internship Through Campus Placement Drive

 कैंपस प्लेसमेंट अभियान में एएमयू इंजीनियरिंग कालिज के 33 छात्रों का इंटर्नशिप के लिए चयन

अलीगढ़, 12 जूनः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (जेडएचसीईटी) के 33 छात्रों का नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित कंपनी एसीई इंजीनियर्स एंड कंसल्टेंट द्वारा इंटर्नशिप के लिए चयन किया गया है। यह चयन कॉलेज में आयोजित कैंपस भर्ती अभियान के माध्यम से वर्ष 2025 एवं 2026 बैच के अंतिम वर्ष तथा उत्तीर्ण छात्रों के लिए किया गया।
भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत कंपनी द्वारा प्री-प्लेसमेंट प्रस्तुति के बाद तकनीकी एवं मानव संसाधन (एचआर) साक्षात्कार आयोजित किए गए। कुल 36 छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, जिनमें से 33 छात्रों का इंटर्नशिप के लिए चयन हुआ।
चयनित छात्र विद्युत अभियंत्रण, यांत्रिक अभियंत्रण, ऑटोमोबाइल अभियंत्रण तथा डिप्लोमा पाठ्यक्रमों से संबंधित हैं। इनमें समीर आलम, समीर अहमद खान, मोहम्मद उमर फारूक, मोहम्मद अदनान मंसूरी, हिमांशु सैनी, रूहुल्लाह, उमर नाजिर डार, मोहम्मद कैफ, हुमायूं अली, मोहम्मद आसिफ, आतिफ खान, अबूजर अंसारी, मोहिब्बुल बारी, फैजान अनवर, सानिया शाहीन, मदीहा शेरवानी, मोहम्मद फैजान, एमडी तौकीर रजा, मोहम्मद शेमल, मोहम्मद नेहाल खान, मोहम्मद हारिस, अरहम साजिद, सबीह अहमद खान, मोहम्मद उशैराम, मोहम्मद रिजवान खान, मोहम्मद अदनान परवेज, मोहम्मद अरीब, मोहम्मद अयमान, अब्दुर्रहमान, कृष्णकांत पचैरी, रजत कुमार, अबुल फराह अंसारी तथा एमडी वहीद शामिल हैं।
भर्ती अभियान के दौरान कंपनी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रभारी डॉ. मोइना अतहर से मुलाकात की तथा जेडएचसीईटी के छात्रों की प्रतिभा और कॉलेज के शैक्षणिक स्तर की सराहना की।
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मोहम्मद मुजम्मिल तथा डॉ. मुईना अतहर ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल पेशेवर जीवन की शुभकामनाएं दीं।

No comments:

Popular Posts