Mr. Aman Alam
ब्रिटिश संसद में आयोजित सम्मेलन को एएमयू के पूर्व छात्र ने किया संबोधित
अलीगढ़, 10 जूनः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के विधि संकाय के पूर्व छात्र अमन आलम को 4 जून को हाउस आफ लोर्ड, जो ब्रिटिश संसद का उच्च सदन है, में आयोजित एक महत्वपूर्ण सम्मेलन में भाग लेने और संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया।
यह सम्मेलन:कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) कानूनी पेशे को किस प्रकार बदल रही है’ विषय पर केंद्रित था। सम्मेलन की अध्यक्षता लॉर्ड उदय नागराजू ने की। इसमें भारत और यूनाइटेड किंगडम के अनेक प्रतिष्ठित विधि विशेषज्ञों ने भाग लिया, जिनमें वरिष्ठ अधिवक्ता गीता लूथरा तथा सराफ एंड पार्टनर्स के संस्थापक एवं प्रबंध साझेदार मोहित सराफ भी शामिल थे।
वर्तमान में भारत के सर्वोच्च न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत और इंग्लैंड में बैरिस्टर पाठ्यक्रम कर रहे अमन आलम ने वर्ष 2022 में एएमयू से बी.ए.एलएल.बी. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की थी।
उन्होंने इससे पूर्व सुपरीम कोर्ट आफ इंडिया में न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी के अनुसंधान सहयोगी (रिसर्च एसोसिएट) के रूप में भी कार्य किया है। इसके अतिरिक्त, वे एएमयू के विधि छात्रों के लिए निःशुल्क मार्गदर्शन उपलब्ध कराने वाली प्रो बोनो मेंटरशिप पहल ‘विन-एट-लॉ’ के संस्थापक भी हैं।
अमन आलम की यह उपलब्धि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय तथा उसके विधि संकाय के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है।
No comments:
Post a Comment