Mrs. Alka Agrawal with students and teachers sapling the plant at AMU Girls School
अलीगढ़, 10 जूनः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों एवं संस्थानों ने विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर पौधारोपण अभियान और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इन गतिविधियों का उद्देश्य पर्यावरणीय संरक्षण, पारिस्थितिक जिम्मेदारी तथा विश्वविद्यालय के ग्रीन कैंपस अभियान को बढ़ावा देना था।
देशव्यापी ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत विधि संकाय में डीन प्रो. शकील अहमद के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संकाय परिसर में लगभग 10 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में प्रो. हाशमत अली खान, प्रो. रहमतुल्लाह, प्रो. अली नवाज जैदी, प्रो. जफर अहमद खान, डॉ. रबाब खान, डॉ. मोहिब अनवर, डॉ. गौरव, डॉ. एस. एम. यावर, डॉ. शहाब शब्बीर तथा डॉ. सद्दाम हुसैन सहित अनेक शिक्षकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में जैव विविधता संरक्षण, सतत विकास तथा पर्यावरण सुरक्षा के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी के महत्व पर बल दिया गया।
इसी क्रम में जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालिज के फिजियोलॉजी विभाग ने भी विभागाध्यक्ष प्रो. गुल आर. नवी खान के नेतृत्व में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान 2026-27 के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें शिक्षकों, रेजिडेंट चिकित्सकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों तथा विभाग के अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
प्रो. खान ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों और युवा चिकित्सा पेशेवरों में पर्यावरणीय जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के साथ-साथ परिसर में हरित संस्कृति को मजबूत करते हैं।
वहीं एएमयू गल्र्स स्कूल में कार्यवाहक प्रधानाचार्या अलका अग्रवाल के मार्गदर्शन में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्राओं ने परिसर में पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का संकल्प लिया।
छात्राओं को संबोधित करते हुए अग्रवाल ने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण बनाए रखने के महत्व पर प्रकाश डाला।
No comments:
Post a Comment