(Reported by Sadiq Sherwani is with Ayaz Sherwani LR and 11 others.)
इस तरह के मुलजिमान को कानूनन ना सही सामाजिक तौर पर तो सजा मिलनी ही चाहिए
"आह"
नौजवान असिस्टेंट प्रोफेसर आतिबु उर रहमान शेरवानी के इंतकाल की खबर ने सबको सुन कर दिया AMU के डिपार्मेंट ऑफ़ स्टेटिस्टिक्स और ऑपरेशन रिसर्च में असिस्टेंट प्रोफेसर की पोस्ट पर 2023 में ज्वाइन करने वाले इस प्रोफेसर को तीन नाबालिगों ने अपनी रफ्तार का शिकार बनालिया होंडा ऐक्स्टरीम मोटरसाइकिल पर सवार इन नाबालिगों ने उस नौजवान प्रोफेसर को खत्म कर दिया जो एएमयू में बहुत ही खास इल्म का चिराग रोशन कर रहा था
यह कौम और मिल्लत का बहुत बड़ा नुकसान है
सवाल पैदा होता है क्या ऐसे नाबालिगों के वालदैन की कोई जिम्मेदारी नहीं है?
मैं भी ताजीयत के लिए मरहूम के घर पटवारी नागला अलीगढ़ पहुंचा मुलाकात के दौरान मरहूम अतीबुर रहमान शेरवानी के बहनोई एडवोकेट फैज शेरवानी ने नम आंखों से बताया कि न सिर्फ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी बलिके वह तमाम मुल्क की बहुत अहम शख्सियत थी क्योंकि आमतौर पर आपको स्टैटिसटिक्स जैसे अहम विभाग में काम करने वाले कम ही लोग मिलेंगे
घर पर मौजूद मरहूम के चाचा रेयान मियां ने बताया कि गुजिशता14 सालों से जब से मरहूम के वालिद और मेरे भाई सेवान मियां गांव भमोरी का इंतकाल हुआ तब से अतीब मियां हर ईद और बकरीद पर मेरे घर आते मुझे नमाज के लिए साथ ले जाते और नमाज के बाद हम दोनों उनके वालिद की कब्र पर कब्रिस्तान जाते और फातिहा पढ़ने के बाद अतीब मियां मुझे मेरे घर जोहरा बाग लेकर आते फिर हम दोनों घर पर कुछ खाते पीते बातें करते उसके एक-दो घंटे बाद अतीब मियां अपने घर जाते इस मर्तबा भी बकरीद की सुबह 5:45 पर अतीब मियां मेरे घर आए हम दोनों ने काफी बातें की उसके बाद हम दोनों ईद की नमाज के लिए घर से निकले नमाज पढ़ कर कब्रिस्तान पहुंचे फातिहा पढी और उसके बाद फिर हम दोनों घर पर काफी देर गुफ्तगू करते रहे तकरीबन 8:00 बजे के आसपास मरहूम हमारे घर से निकले पटवारी नगला पहुंचे इस दौरान वह अपने एक दोस्त के साथ कुर्बानी का जानवर देखने जा रहे थे तभी एक तेज रफ्तार होंडा ऐक्स्टरीम मोटरसाइकिल ने इतनी तेज टक्कर मारी के अतीब मियां और उनका दोस्त दोनों गिर गए अतीब मियां के सर में इतनी खतरनाक चोट लगी कि आखिर तक नाक और कानों से खून बहता रहा आनं-फानन में अलीगढ़ मेडिकल में एडमिट कराया जहां डॉक्टरों ने दर्दनाक खबर सुनाई रैयान मियां बताते हैं के इस होंडा ऐक्स्टरीम को चलाने वाले कोई गैर मुस्लिम या आतंकवादी नहीं है बलकि इसी मोहल्ले के गैर जिम्मेदारान वालिदेन की औलाद हैं मरहूम अतीब मियां के खालाजाद भाई और हम उम्र इमरान शेरवानी ने बताया के पढ़ाई और रिसर्च में उसने सब कुछ लगा दिया लेकिन बिगड़ैल नौजवान बच्चों ने ऐसी शख्सियत की जान ली जिसका कोई अल्टरनेट नहीं है उस मां का बेटा जिनके शोहर 14 साल पहले इंतकाल कर गए थे उस बीवी का शोहर जिसकी अभी ढाई साल कबल शादी हुई थी और कोई औलाद नहीं है उसको बेवा कर दिया ऐसे आरोपी को क्या नाम दें एक झटके में सब कुछ खत्म करने वाले इंसान की शक्ल में कातिल भेड़िए हैं सवाल तो बनता है कि आखिर हमारी सोसाइटी के जिम्मेदार लोग ऐसे बच्चों और उनके वालदेन को कड़ी सजा क्यों नहीं देते या फिर इन खतरनाक शर पसंद अनासीर बच्चों के आगे घर वाले भी मजबूर हो गए हैं
इस हादसे से मरहूम की वाल्दा को इतना गहरा सदमा हुआ है कि उनकी आवाज ही बंद हो गई है
इस तरह के मुलजिमान को कानूनन ना सही सामाजिक तौर पर तो सजा मिलनी ही चाहिए
Youm-e-paidaish: 22/09/1988
Inteqal: 28/05/2026
Age: 37 years, 8 months, and 6 days
See less
No comments:
Post a Comment