Monday, June 22, 2026

एएमयू डेंटल कालिज की छात्रा को राष्ट्रीय प्रॉस्थोडॉन्टिक्स सम्मेलन में पुरस्कार



Nabeeha Nadeem with Dr. Pankaj Kharade receiving the award at National Prosthodontics Convention 

 एएमयू डेंटल कालिज की छात्रा को राष्ट्रीय प्रॉस्थोडॉन्टिक्स सम्मेलन में पुरस्कार

अलीगढ़, 19 जूनः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के डॉ. जियाउद्दीन अहमद डेंटल कॉलेज की बीडीएस अंतिम वर्ष की छात्रा नबीहा नदीम ने तीसरे राष्ट्रीय आईपीएस अंडरग्रेजुएट कन्वेंशन-2026 में पोस्टर प्रस्तुति श्रेणी में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस सम्मेलन का आयोजन इंडियन प्रॉस्थोडॉन्टिक्स सोसाइटी द्वारा के.डी. डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, मथुरा के सहयोग से किया गया था।

नबीहा नदीम नेनेचर्स ब्लूप्रिंटः री-इंजीनियरिंग इम्प्लांट डेंटिस्ट्री थ्रू लिगाप्लांट्सविषय पर पोस्टर प्रस्तुत किया। इसमें इम्प्लांट डेंटिस्ट्री के क्षेत्र में लिगाप्लांट्स की संभावनाओं को एक उभरती हुई पुनर्योजी (रेजेनेरेटिव) तकनीक के रूप में प्रस्तुत किया गया। पोस्टर में टिश्यू इंजीनियरिंग और जैविक आधार पर दांत प्रतिस्थापन की नवीनतम प्रगतियों को भी रेखांकित किया गया।

यह शोध कार्य उन्होंने डॉ. पंकज खराडे और प्रो. गीता राजपूत के मार्गदर्शन में पूरा किया। प्रॉस्थोडॉन्टिक्स विभाग के अध्यक्ष प्रो. अभिनव गुप्ता ने नबीहा को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता की सराहना की।

सम्मेलन में देशभर के प्रमुख शिक्षाविदों, चिकित्सकों और स्नातक छात्रों ने भाग लिया तथा प्रॉस्थोडॉन्टिक्स के क्षेत्र में हो रहे नवीन शोध, विकास और नवाचारों पर विचार-विमर्श किया।

No comments:

Popular Posts